RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायत में कैंप लगाए जाने के निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 सितम्बर। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासन निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपात स्थिति में आने वाले किसी भी मरीज को आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज के अभाव में उपचार से वंचित न किया जाए। सभी को समय से उपचार उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जनपद में जगह-जगह मानसिक स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों तथा पेंशनधारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने और उनका लंबित भुगतान तत्काल करने के आदेश दिए गए।
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने तथा प्रसूता को 48 घंटे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रुकवाकर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुपोषित ,अति कुपोषित बच्चों को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर विशेष देखभाल करने और परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष व महिला नसबंदी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने विकासखंड बागपत की सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी भवनों पर कैंप लगाने के निर्देश दिए। चिन्हित विरोधी परिवारों के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने और बुखार के मामलों में अनिवार्य रूप से टेस्ट कराकर ही दवा देने को कहा।
उन्होंने जनित रोग नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। पोस्टमार्टम हाउस की समीक्षा के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था एवं रोस्टर अनुसार ड्यूटी की सुनिश्चितता के निर्देश दिए।
अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तीरथ लाल ,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय स्थापना अनुकंपा समिति की बैठक में 03 लिपिकों को अनुकंपा के आधार पर चयन किया गया।

rktvnews

आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा और जदयू हुए बेनकाब: राजद प्रवक्ता

rktvnews

डॉ० अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं से मिला भाकपा-माले और आइसा की टीम।

rktvnews

सतीश कौशिक के निधन पर हम पार्टी नेताओं ने जताया शोक कहा बहुमूल्य रतन को खो दिया।

rktvnews

भाकपा-माले ने आरा में 56 वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

नाबार्ड के द्वारा मंडल कारा सीतामढ़ी में महिला बंदियों/ कैदियों का जेल परिसर में लहठी/ चूड़ी निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

Leave a Comment