RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में उपायुक्त ने कर्मियों के कार्यशैली और उनके योगदान को सराहा।

अपने जीवनशैली में अपनाए चार सूत्र सही डाइट, बेवजह का तनाव, बेहतर नींद और व्यायाम को करे शामिल:नमन प्रियेश लकड़ा

सेवानिवृत्ति के बाद आत्मसंतोष, व्यक्तिगत विकास, समाज सेवा पर दे ध्यान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)28 फरवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने प्रधान लिपिक धीरेन मिश्रा उपायुक्त गोपनीय शाखा, जिला नाजीर शिशु मुर्मू, जिला नजारत कार्यालय को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। आगे समारोह के दौरान उपायुक्त ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि प्रधान लिपिक धीरेन मिश्रा ने लगभग 40 वर्ष एवं जिला नाजीर शिशु मुर्मू लगभग 35 वर्ष का कार्य अनुभव अपने आप में सराहनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप दोनों ने पिछले कई वर्षों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व लगन से किया है। उन्होंने कर्मियों के लंबे सेवाकाल और जिले के विकास में उनके अमूल्य योगदान की प्रशंसा की। आगे उपायुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को अपने जीवनशैली में चार सूत्र को अपनाने का मंत्र दिया, जिनमे सही डाइट, बेवजह का तनाव, बेहतर नींद और व्यायाम को शामिल करने की बात कही। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा, “सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक अनिवार्य हिस्सा है, लेकिन समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। आपने जिस निष्ठा और समर्पण से कार्य किया है, वह नए कर्मियों के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की। वही अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने भी शुभकामनाएं दी। साथ ही इस अवसर कई पदाधिकारियों व कर्मियों ने धीरेन मिश्रा व शिशु मुर्मू के साथ किए गए कार्यों के अनुभव को साझा किया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समाहरणालय के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:ऐतिहासिक चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से आयोजित हुआ पूजनोतसव, उत्कृष्ट सेवा के लिए 12सदस्य हुए सम्मानित।

rktvnews

तेजस एमके1ए के लिए डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर का सफल उड़ान परीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सावन की अंतिम सोमवारी पर बभनौली से निकली भव्य कांवर यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:लापता अग्निवीर जवान कुंदन कुमार के परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे सैनिक स्कूल!विद्यालय समय की यादों को किया ताजा, शिक्षक के घर पहुंच कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी उर्मिला देवी के निधन पर श्रद्धांजली सह भोजन वितरण।

rktvnews

Leave a Comment