RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

समस्याओं के समाधान को लेकर आमजनों को कार्यालय के चक्कर लगाना न पड़े : उपायुक्त

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का ऑन द स्पॉट किया गया समाधान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 सितंबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जनता दरबार में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया, ताकि योग्य लाभुकों का भुगतान किया जा सके और अयोग्य लाभुकों का नाम पोर्टल से हटाया जा सके। इसके अलावा, पेंशन योजना के तहत वैसे लाभुक जिनका किसी त्रुटि के कारण भुगतान लंबित है, त्रुटि का निराकरण करने का निर्देश दिया गया, ताकि वैसे पेंशन के लाभुकों का भुगतान किया जा सके। आगे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:5 बिहार एनसीसी बटालियन आरा द्वारा रेडक्रास ब्लड बैंक में हुआ रक्तदान।

rktvnews

“द्वंद” एक मानसिक उलझन की व्याख्या कवियत्री शालिनी के शब्दों में।

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री की मां को गाली की घटना पर बिफरे राघवेंद्र प्रताप,कहा अगर सामने पड़ जाते राहुल गांधी तो उनके दहन की भी बढ़ जाती संभावना।

rktvnews

धार्मिक अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति : कोटा या सकारात्मक कार्रवाई?

rktvnews

गया:लोकसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment