RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

नई दिल्ली/23 अक्टूबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ”भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को दशहरे के शुभ अवसर पर मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।
दशहरा का त्यौहार, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भारत के पूर्वी और दक्षिणी राज्य दशहरा को दुष्ट राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत के रूप में मनाते हैं जबकि उत्तरी और पश्चिमी राज्य इस त्योहार को भगवान राम की रावण पर जीत के रूप में मनाते हैं।
यह त्यौहार हमें ‘बुराई’ के प्रतीक अहंकार और नकारात्मकता से छुटकारा पाकर, सभी के लिए प्रेम और एकता की भावनाओं को अपनाना सिखाता है जो ‘अच्छाई’ का प्रतीक है। भगवान राम के मूल्य हमें जीवन की कठोरतम परीक्षाओं और प्रतिकूलताओं के बावजूद धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, इस दिन हम देश की समृद्धि और सभी की भलाई विशेषकर वंचितों के लिए, मिलकर काम करने का संकल्प लें।”

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने समलैंगिक शादियों को मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया।

rktvnews

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को प्रधानमंत्री जन-मन योजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार मिला।

rktvnews

हिंदुस्तान से लिंचिस्तान!

rktvnews

भोजपुर: किसानों को मिलेगा उनकी उपज का उचित मूल्य: जिलाधिकारी

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment