RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गया:लोकसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बैठक।

RKTVNEWS/गया(बिहार ) 30 मार्च। लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में निर्वाचन कार्य को सफल बनाने हेतु गठित सभी कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने कोषांगों के दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी गया को निर्देश दिया गया कि जितने भी मतदाताओं का एपिक (EPIC) कार्ड बन गया है, उन्हें पोस्ट ऑफिस के माध्यम से शत प्रतिशत उनके पते पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
वेबकास्टिंग की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि मतदान केंद्र का कम से कम 50% का वेबकास्टिंग किया जाएगा। साथ ही 10 पिंक बूथ, जिसमें मॉडल पिंक बूथ भी होंगे, दिव्यांगजनों के लिए पीडब्ल्यूडी बूथ तथा 10 युवाओं के लिए मतदान केंद्र बनाया जाएगा।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केंद्रों का सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त विनोद दूहन, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (विशेष), अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, नजारत उप समाहर्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हैं।

Related posts

बेतिया:जिलाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का किया औचक निरीक्षण!डीआरसीसी आने वाले बच्चों से करें कुशल व्यवहार : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का टीम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत जनपद के 995 आँगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित होगी डॉ. अर्चना सिंह।

rktvnews

बलिया:अकसा फाउंडेशन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

rktvnews

भोजपुर:अजय सिंह ने बड़हरा क्षेत्र में छठ व्रतियों को भेंट की पूजन सामग्री।

rktvnews

Leave a Comment