RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 सितंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।
इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ हीं उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व पुलिस पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्य सचिव सुधांश पंत ने ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में हुए एमओयू के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री को उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्वरचित पुस्तक ‘Bihar Hai Taiyar- A journey of Transformation 2005-2025’ की प्रथम प्रति भेंट की।

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब ने दर्ज की जीत।

rktvnews

मोतीहारी:रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, लोगों को रक्तदान करने को आगे आने की है जरूरत : डॉ पासवान

rktvnews

मोटा अनाज आधारित उत्पादों को बढ़ावा।

rktvnews

देवघर:इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियाँ; उपायुक्त ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह।

rktvnews

Leave a Comment