RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: जनता की समस्याओं के त्वरित निदान को ले उपायुक्त का अहम फैसला,हफ्ते में तीन बार लगेगा जनता दरबार।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा। साथ ही उक्त आयोजन की समयावधि पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे तक होगी।
इसके अलावा प्राप्त सभी आवेदनों को जन शिकायत कोषांग में कम्प्यूटर में दर्ज करते हुए विभिन्न संबंधित कार्यालयों/पदाधिकारियों को भेजा जायेगा एवं नियमित अनुश्रवण किया जायेगा, चूंकि जनता दरबार में आने वाले कई मामले अन्तर्विभागीय प्रकृति के होते हैं, ऐसे में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों का जनता दरबार में उपस्थिति रहेगी, ताकि संबंधित पदाधिकारी अपने अन्तर्विभागीय कार्यों हेतु आपस में विमर्श कर कार्यों का सम्पादन कर सकते है। इसके अतिरिक्त जनता दरबार के आयोजन के दौरान सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने कार्यालय के एक दक्ष कर्मी के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से जिला व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने व्यापक रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम में 7 खूबसूरत लुक के साथ कैटरीना कैफ इंटरनेट पर लगाएंगी आग।

rktvnews

बागपत:मिशन रोजगार के अंतर्गत बागपत में 4 सहायक शोध अधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भोजपुर:मिशन फिजिकल एकेडमी ने अपने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर गिरी गाज, पैसा मांगने के आरोप में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका चयनमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment