RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर: जिला पुलिस बल के 2 पदाधिकारी एवं कर्मी हुए सेवा से बर्खास्त।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 07 जुलाई।बक्सर जिलाबल के 02 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को किया गया सेवा से बर्खास्त।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बक्सर द्वारा शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि अवैध शराब चोरी-छिपे सरकारी भवन में सरकारी कर्मियों के द्वारा रखना एक संज्ञेय अपराध है. जिसके संबंध में ब्रहमपुर थाना कांड संख्या-579/23 दिनांक-18.09. 2023 धारा-30ए/41 बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम 2018 के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त 1. पु०अ०नि० कुवंर कन्हैया प्रसाद 2. पी०टी०सी०-849 विकास कुमार एवं अन्य 03 के विरूद्ध कांड कांड दर्ज किया गया। उक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ किया गया था। संचिका के अवलोकन एवं विचारोपरांत 1. पु०अ०नि० कुवंर कन्हैया प्रसाद एवं 2. पी०टी०सी०-849 विकास कुमार को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, संदिग्ध आचरण तथा मद्यनिषेध कानून का घोर उल्लंघन के लिए पूर्णतः दोषी पाया गया। जिसके आलोक में 1. पु०अ०नि० कुवंर कन्हैया प्रसाद एवं 2. पी०टी०सी०-849 विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

Related posts

चतरा:समाहरणालय सभा कक्ष में जिला योजना अनावद्ध निधि की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के धनबाद में 35,700 करोड़ रुपये लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

बागपत:लोगों को नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाएगा संविधान पार्क: राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में (CSR) मद से क्रियान्वित विकास योजनाओं से संबंधित बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: आरण्य देवी मंदिर स्तिथ पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग!मौके पर पहुंचे माले नेता दिलराज प्रीतम, की मुआवजे की मांग।

rktvnews

बक्सर: डीएम द्वारा केशोपुर हनुमान घाट, एवं उमरपुर बांध का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment