RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

दरभंगा:जिला कार्यकारिणी समिति एवं शिक्षा विभाग की हुई मासिक बैठक।

दरभंगा/बिहार 16 फरवरी।समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यकारिणी समिति बिहार शिक्षा परियोजना एवं शिक्षा विभाग की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह द्वारा जिलाधिकारी महोदय को बारी-बारी से सभी बिंदुओं से अवगत कराया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी आम लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी मतदान केंद्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा जिनमें पानी, बिजली,बल्ब, पंखा,शौचालय,रैम्प,शेड की व्यवस्था शामिल है,को दुरुस्त करवा लेने का निर्देश सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।
उन्होंने कहा कि यह सारी व्यवस्था 10 से 15 दिनों के अंदर अभियान चला कर पूरा करने को कहा। साथ ही सभी मतदान केंद्र हेतु इमरजेंसी लाइट खरीदने का भी निर्देश दिया गया।
उन्होंने सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को बूथ लिस्ट तथा सभी मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,उप निदेशक सांख्यिकी शंभू प्रसाद,जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ.रश्मि वर्मा, एनसीडीओ डॉ.सत्येंद्र कुमार मिश्रा,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा नवीन कुमार ठाकुर,सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:मंत्री, सुदीव्य कुमार “आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत परिसंपत्ति वितरण शिविर में हुए शामिल।

rktvnews

अंतरिक्ष क्षेत्र के “अनशेकलिंग” से स्टार्टअप में तेजी आई हैः डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह “अंतस को घेरे जो सघन कुहासा” का विमोचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय,आरा स्तिथ प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्जवलित किया।

rktvnews

भोजपुर: संदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय महिला दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment