RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

बक्सर:जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर द्वारा वृद्धजनों के बीच कार्यशाला आयोजित।

बक्सर/बिहार 04 फरवरी। बुनियाद केन्द्र बक्सर के सभाकक्ष/कॉमन हॉल में बिहार माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण भरण-तथा अधिकार अधिनियम 2007 के तहत् वरिष्ठ नागरिकों के मध्य शनिवार को शशांक सिंह, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत उपस्थित सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर एवं जिला प्रबंधक बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
वहां उपस्थित वृद्धजनों के बीच ‘‘बदलते समाज में वृद्धजनों की सहभागिता’’ के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में रामाधार सिंह को प्रथम, बिरेन्द्र ओझाा को द्वितीय एवं मुक्तेश्वर पाण्डेय को तृतीय विजोता घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया। साथ ही सहायक निदेशक द्वारा कार्यशाला में उपस्थित जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच कम्बल का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र बक्सर के द्वारा बुनियाद केन्द्र कें माध्यम से वृद्धजनों को उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं से अवगत कराया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

दुमका:पेयजल कंट्रोल रूम, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

लखीसराय:पति की लंबी उम्र के लिए पौधारोपण,जीविका दीदियों ने व्रत रखने के साथ ही लगाया पौधा।

rktvnews

भोजपुर: 30 सितंबर तक जिले में लगेंगे 14 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट, डीएम ने दिए निर्देश।

rktvnews

पटना: बिहार के विद्यार्थियों की बल्ले – बल्ले,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत ऋण की राशि पर अब नहीं देना होगा ब्याज,मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment