
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर और कनैली के पास फोरलेन पर सङक दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। डीसीएम ट्रक का चक्का चलने के दौरान फट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि पुलिस की गश्ती दल ने तुरंत ट्रक चालक कमल सिंह को शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा हेतू लाया जहाँ चिकित्सक ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक कमल सिंह (35 वर्ष) उत्तर प्रदेश के जालौन जिला के आटा थाना क्षेत्र के पांडेपुर गाँव के आश रामायण सिंह का पुत्र बताया जाता है।
