RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 को लेकर समाहरणालय में हुआ रेंडमाइजेशन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)02 फरवरी।नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
रेंडमाइजेशन की यह प्रक्रिया निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कृषि क्षेत्र की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

मैं जनमी हूँ बंगाल में!

rktvnews

भोजपुर:पंडित दूधेश्वर लाल स्मृति संगीत समारोह में राग संगीत की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

देश भर में पीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों से आगे आने और वाहन स्क्रैपिंग नीति का समर्थन करने की अपील करते हुए इसे सभी के लिए लाभदायक बताया।

rktvnews

Leave a Comment