RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को ले समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अप्रैल।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि देसी शराब बनाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी थाना एवं मद्य निषेध विभाग की टीमें अवैध शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी सुनिश्चित करें और जब्त शराब के शीघ्र विनष्टीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने शनिवारीय बैठक से जुड़े मामलों की भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई तथा ऐसे सभी मामलों की शीघ्र एंट्री कर उनका अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इन मामलों का सतत अनुश्रवण करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई शस्त्र लाइसेंसधारी अपने शस्त्र का दुरुपयोग करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाए। इसके अलावा, उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज,आरा सदर, पीरो एवं जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहायक आयुक्त (उत्पाद), जिला खनन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

स्वामी ऋषभ देवानंद ने की मुख्यमंत्री चौहान से भेंट।

rktvnews

सारण: स्टडी और टूल किट का वितरण समारोह l

rktvnews

बागपत:कलेक्ट्रेट में फैमिली आईडी का लगाया गया कैंप।

rktvnews

पटना:कायस्थजनो ने पारंपरिक रूप से खुशी-खुशी की चित्रगुप्त पूजा।

rktvnews

भोजपुर:140 लीटर शराब बरामद, 6 पर प्राथमिकी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया आनंद धर्मशाला ट्रस्ट निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment