RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के वैज्ञानिक और शैक्षणिक जगत की महत्वपूर्ण शख्सियत डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. के. कस्तूरीरंगन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में बहुत कर्मठता के साथ काम किया और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) तैयार करने और शिक्षा को अधिक समग्र और भविष्योन्मुखी बनाने के उनके प्रयासों के लिए देश हमेशा डॉ. कस्तूरीरंगन का ऋणी रहेगा। वे कई युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एक प्रेरक मार्गदर्शक भी थे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है:

“मुझे भारत के वैज्ञानिक और शैक्षणिक विकास यात्रा के महत्वपूर्ण व्यक्ति डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने इसरो में बहुत लगन पूर्वक काम किया और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जिससे हमें वैश्विक मान्यता भी मिली। उनके नेतृत्व में महत्वाकांक्षी उपग्रह प्रक्षेपण कार्यक्रम संचालित हुए और नवप्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था कोषांग की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का किया निरीक्षण।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में व्यंग्य कथा-संग्रह ‘पुण्य की लूट’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी ।

rktvnews

हॉट मेटल उत्पादन के शुभारंभ होने के नौ दिन बाद, नगरनार इस्‍पात संयंत्र ने पहला हॉट रोल्ड कॉइल बनाकर इतिहास रचा।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

चतरा:अवैध नर्सिंग होम संचालक व बिना डिग्रीधारक चिकित्सकों के ख़िलाफ़ सख़्त हुआ प्रशासन, दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment