RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मां गंगा के तट पर योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून।21 जून को जिला गंगा समिति,भोजपुर द्वारा *स्वयं एवं समाज के लिए योग* के थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन माहुली गंगा घाट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आसमां, प्रभारी पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी विकास शाखा, और कार्यक्रम का नेतृत्व और संचालन अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे इस मौके पर रंजय बैठा, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान भोजपुर, विनय कुमार, जिला सलाहकार, भीम कुमार, जिला समन्वयक, आईटीसी, मोहित भारद्वाज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डा. प्रशांत गुप्ता, प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुष्पांजलि शर्मा, प्रखंड समन्वयक, राजू सिंह मुखिया प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत नरगदा ,प्रखंड के सभी पंचायतों के स्वक्षता प्रिवेक्षक और युवा क्लब के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।आज दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास आसनों में ताड़सन, कटी चक्रसन,उस्ट्रासन,वज़रासन, मकारासन, भ्रमरी, अनुलोम विलोम आदि राष्ट्रीय स्तर के योग प्रशिक्षक डाक्टर प्रशांत कुमार गुप्ता द्वारा कराया गया I आसमा खातून ने कहा की योग से शरीर के आसन और एलानमेंट को ठीक करता है। पाचन तंत्र बेहतर करता है। आंतरिक अंगों को मज़बूत करता है।अस्थमा के मरीज़ो के लिए भी योग फ़ायदेमंद होता है। मधुमेह रोगियों के लिए भी योग लाभदायक होता है। दिल संबंधित रोग में भी योग रामबाण है, योग से त्वचा में भी चमक और रौनक आ जाती है।खिलाड़ियों के लिए भी योग वरदान साबित होता है। योग से शरीर में लचीलापन के साथ एकाग्रता भी आती है। अमित कुमार सिंह ने कहा की आज भारत समेत कई देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। 27 सितंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का एलान किया था। बता दें कि हर साल योग दिवस के लिए एक निर्धारित थीम होती है। इस साल योग 2024 की थीम है- स्वयं और समाज के लिए योग , इस थीम से ही पता चलता है कि योग हमारे और हमारे समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों में से एक हैं प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन शैली में योग को अपनाना चाहिए। प्रखंड पदाधिकारी मोहित भारद्वाज ने कहा कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. भारत के लिए ये दिन बेहद खास है. योग भारत की संस्‍कृति का अभिन्‍न अंग रहा है. युगों पहले से ऋषि मुनि यहां योगाभ्‍यास करते आए हैं. लेकिन अब भारत से निकलकर योग दुनिया के तमाम हिस्‍सों में पहुंच चुका है. भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में योग के महत्‍व को समझाने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसका प्रतिनिधित्‍व भारत करता यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मां गंगा युवा क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह सचिव मनीष कुमार सिंह , सती माई युवा क्लब नूरपुर के अध्यक्ष टिंकू शर्मा,नागा बाबा युवा क्लब के अध्यक्ष सनी कुमार सिंह कोषाध्यक्ष रिशु कुमार , राहुल कुमार सिंह कुंदन कुमार सिंह मनु कुमार सिंह धनु कुमार हरिओम कुमार बिट्टू शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

हनुमानगढ़:20 फरवरी तक सम्पूर्ण जिले में दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू!जिला कलक्टर और मजिस्ट्रेट काना राम ने लागू की निषेधाज्ञा।

rktvnews

हमारी समस्या है नागरिक आज्ञाकारिता!

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

rktvnews

अजाक्स संगठन की मांग को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे: मंत्री गौतम टेटवाल

rktvnews

राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय सभागार में सी-विजिल ऐप संबंधित प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment