RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को ले समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अप्रैल।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि देसी शराब बनाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी थाना एवं मद्य निषेध विभाग की टीमें अवैध शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी सुनिश्चित करें और जब्त शराब के शीघ्र विनष्टीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने शनिवारीय बैठक से जुड़े मामलों की भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई तथा ऐसे सभी मामलों की शीघ्र एंट्री कर उनका अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इन मामलों का सतत अनुश्रवण करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई शस्त्र लाइसेंसधारी अपने शस्त्र का दुरुपयोग करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाए। इसके अलावा, उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज,आरा सदर, पीरो एवं जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहायक आयुक्त (उत्पाद), जिला खनन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय मजदूर संघ भोजपुर इकाई ने मनाया विश्वकर्मा पूजा।

rktvnews

पटना:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमार

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से उनके आवास पर मुलाकात की।

rktvnews

उज्जैन:नाग पंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में खुले पट।

rktvnews

चाईबासा:जिला प्रशासन एवं कलामंदिर-जमशेदपुर के तत्वाधान पर बाल विवाह के विरुद्ध राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:मां गंगा के तट पर योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग।

rktvnews

Leave a Comment