RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन:नाग पंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में खुले पट।

उज्जैन /मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)29 जुलाई।साल में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए ।
मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम श्री पंचायती महानिर्वाणीअखाडा श्री महाकालेश्वर मंदिर के महंत विनीतगिरी महाराज जी ने विधि-विधान से श्री नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।
श्री नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात श्री नागचंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया ।
पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए ।

Related posts

एसईसीएल चार अमृत फार्मेसियां खोलने वाली पहली कोयला कंपनी बनी।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले भर में चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान।

rktvnews

दुमका:आदिम जनजाति माल पहाड़िया समुदाय की पहली जेपीएससी सफल अभ्यर्थी बबीता कुमारी को दुमका आईजी ने किया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ मानगढ़ धाम में धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का 5वा राष्ट्रीय अधिवेशन अप्रैल 8-9 को।

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार का 125 यूनिट बिजली फ्री का फैसला सराहनीय : राजेश्वर पासवान

rktvnews

Leave a Comment