RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भारतीय मजदूर संघ भोजपुर इकाई ने मनाया विश्वकर्मा पूजा।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 सितंबर।आज 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय गौतम नगर मैं धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन है भारतीय मजदूर संघ 17 सितंबर को राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाते आ रहा है भगवान विश्वकर्मा जी भारतीय मजदूर संघ के पहले सदस्य हैं।उन्होंने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने आज ही के दिन प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना सेवा में लगे मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू किया गया है जिससे लाखों में मजदूर इससे लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा की मजदूरों को राष्ट्रीय हित में कार्य करने एवं भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए राष्ट्र के कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की जरूरत है।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में नरेंद्र कुमार सिंह ,सुरेंद्र प्रसाद रमन, अयोध्या प्रसाद, मनन जी, सुभाष ठाकुर प्रमुख थे। धन्यवाद ज्ञापन जोगेंद्र सिंह ने किया।

Related posts

चित्रांश दुर्गेश ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए भोजपुर बॉक्सिंग टीम रवाना।

rktvnews

देवघर एयरपोर्ट पर पुस्तकालय के लिये दान कर सकते है पुस्तकें: उपायुक्त

rktvnews

मध्यप्रदेश:वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रखंड स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक जनपद में सबसे अधिक 252जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment