RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं ने राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड गठन की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)18 मई।अब जीविका दीदियों का अपना बैंक होगा । महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों को राज्य सरकार के सुखद पहल की जानकारी मिली है। लिहाजा उन्होंने रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम एक उत्सव की तरह मनाया । दरअसल बिहार मंत्रिपरिषद ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड गठन की स्वीकृति दी है। राज्य सरकार के इस पहल से जीविका दीदियों में खुशी की लहर है। अपने महिला संवाद कार्यक्रम में उन्होंने इसके लिए नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री , बिहार सरकार को धन्यवाद दिया है और उनसे गुजारिश की है कि इस बैंक के संचालन में उनके बेरोजगार बेटा -बेटियों को प्राथमिकता दी जाए ।
18 अप्रैल से राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में राज्य के विकास में आधी आबादी की सहभागिता तय करने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम जारी है। इसी बीच राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति दी है । अब इस बैंक से वैकल्पिक वित्तीय स्त्रोत की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और जीविका दीदियों को आसानी से ऋण मिलेगा । लिहाजा स्वरोजगार और स्वावलंबन के और अवसर प्राप्त होंगे । बहरहाल रविवार को भी लखीसराय के हलसी, चानन, सूर्यगढ़ा, बड़हिया एवं लखीसराय सदर में महिला संवाद कार्यक्रम जारी रहा।योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे हुए बदलाव की झलक प्रतिदिन दो पालियों में जीविका से संबद्ध महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम में गांव -गांव में प्रदर्शित है।
गांव – गांव में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, योजनाओं से महिलाओं को मिले लाभ , समाज में हुए परिवर्तन एवं लाभान्वितों के अनुभवों और आवश्यकताओं को साझा करना, योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत को प्रशासनिक स्तर पहुंचाने, योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करने एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा गांव के विकास के लिए नई योजनाओं की शुरुआत हेतु आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के एक माह पूरे हुए ।
महिला संवाद के प्रति महिलाओं की सजगता देखते ही बन रही है । अपनी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को लेकर पूरे उत्साह के साथ उपस्थित हो रही हैं। गांव की महिलाएं स्वच्छता को लेकर काफी सजग हैं। वो चाहती हैं कि उनके घर से नाली में जाने वाले गंदे पानी की निकासी की स्थाई व्यवस्था हो और अब तक शौचालय नहीं बने घरों में जल्द ही शौचालय बन जाए। चानन की रीना देवी ने कहा कि घर में शौचालय होना अब शान एवं सम्मान की बात है । लखीसराय के दामोदरपुर गांव में महिलाओं ने सामुदायिक शौचालय की मांग की है। सूर्यगढ़ा में जुड़ी महिलाओं खाली पड़ी सरकारी जमीन पर जीविका हाट स्थापित करने की आकांक्षा जाहिर की। इस हाट के माध्यम से महिलाएं अपने उत्पाद जैसे अचार, अगरबत्ती, परिधान, हस्तशिल्प और सब्जी , फल, अंडा, मछली आदि को बेच सकेंगी और आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ ही महिला स्वावलंबन जो बढ़ावा मिलेगा । गांव की महिलाएं गांव में ही आय का स्रोत विकसित करने, गांव में भी शहर की तर्ज पर बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने जिनमें स्थानीय अस्पतालों में चौबीस घंटे चिकित्सक और जांच समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवागमन एवं शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना चाह रही हैं और सरकार से उनकी यही मांग है। उनकी मांग को सूचीबद्ध करते समाधान हेतु सक्षम अधिकारी के पास भेजा जा रहा है। संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद रथ पर लघु फिल्मों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और महिलाओं रहा समाज पर पड़ने वाले विकासात्मक प्रभाव को दिखाया जा रहा है। फिर लिफलेट में उल्लेखित सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया है जिसे महिलाओं के बीच वितरित किया जा रहा है।तत्पश्चात महिलाएं खुद के बीच चर्चा करते हुए योजनाओं में सुधार की संभावनाओं पर संवाद स्थापित कर रही हैं। इस संवाद कार्यक्रम का व्यापक असर दिख रहा है जिसे अब हर वर्ग भी गंभीरता से देख -समझ रहा है और उसे उम्मीद है कि महिलाएं द्वारा उठाए गए सवाल, मांग, इच्छा एवं आकांक्षाओं का अतिशीघ्र समाधान हो जाएगा और विश्वास इस बात को बल देता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अपना पत्र उन्हें महिला संवाद कार्यक्रम में सहभागिता के लिए भेजा है।

Related posts

उत्तर प्रदेश:बागपत व रमाला सहकारी शुगर मिल का हवन पूजन कर पेराई सत्र 2024 -25 का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

सारण: पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रधानमंत्री के मन की बात से एक नई ऊर्जा के संचार के साथ जनसेवा और प्रगति हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है : दिलीप जायसवाल

rktvnews

पराग्वे से दुनिया तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति के बारे में बताया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा 2024 के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा श्रावणी मेला के मद्देनजर सिंघेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया ।

rktvnews

Leave a Comment