RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने उज्जैन में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 25 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शनिवार को उज्जैन में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन कुमार पुरुषोत्तम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को मतगणना की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अवगत कराया।
अनुपम राजन ने आगामी 3 दिसंबर को उज्जैन जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा। मतगणना टेबलों, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
राजन ने मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के लिये बनायी गई व्यवस्था को देखा। मतगणना स्थल परिसर में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिये अभ्यर्थियों के मौजूद प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त उज्जैन डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

प्रशिक्षण के बाद हर प्रतिभागी का परीक्षा से होगा आकलन – सचिव, पंचायती राज विभाग

rktvnews

रांची:मांगलिक परिणय सूत्र में बंधे डॉ. मुग्धा और डॉ. शशांक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की वर्ष 2023 की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

देहरादून:देश एवं राज्यों के विकास को नई दिशा देने और सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है केंद्रीय बजट: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

Leave a Comment