RK TV News
खबरें
Breaking News

विधायक केतकी सिंह का भोजपुरी में अभिभाषण सराहनीय :गीतकार कुमार अजय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फ़रवरी।भारत देश में सबसे ज्यादा बोले जाने वाला दुसरा मतारी भाषा भोजपुरी के सम्मान में उतर प्रदेश के विधानसभा में भाजपा के सम्मानित विधायिका केतकी सिंह का अभिभाषण बहुत अच्छा लगा। यदि जनता के सेवक इसी प्रकार से सदन व संसद में अपनी आवाज बुलंद करते तो निश्चित रूप से भाषा का सम्मान भी बढ़ता, मिट्टी भी गौरवान्वित होती,और करोड़ो भोजपुरी भाषा भाषियों का सीना गर्व से चौड़ा रहता। भोजपुरी जाने-माने गीतकार एवं कहानीकार कुमार अजय सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि केतकी सिंह केवल बांसडीह विधानसभा क्षेत्र उतर प्रदेश का ही नेत्री नहीं है वो भोजपुरी विषय के मान्यता हेतु जिस तरह से भोजपुरी में सदन के भीतर अभिभाषण दिया है उससे साबित होता है कि पूरे भोजपुरिया भाषा-भाषी क्षेत्रो का सेविका के रूप में उभरती हुई साक्षात देवी स्वरूपा हैं, ऐसे ही नेतृत्व से भोजपुरी भाषा को अष्टम सूची में शामिल करने के लिए कारवां आगे बढ़ेगा जिसमें बिहार से उत्तरप्रदेश के लोग जुड़कर सहयोग करेंगे र हौसला बढ़ाने का काम करेंगे।इस मुद्दे पर जो हमारे साथ है हम उन्ही के साथ है। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री से ही इस भाषा का कायाकल्प होने का विशेष उम्मीद हैं।भोजपुरी भाषा के लिए लिखा हुआ गीत
भोजपुरी खातिर गोहार
भाषा भोजपुरी हवन जन्मे के बोलिया,
एकरा के राखीं लोग संभार
अपना मतारी के चरणिया पखारल जाव
जेकरा के जाने संसार
सूची आठवां में कइसे शामिल होई भाषा मोर एकरा पर करिं लोग विचार
साफ सुघर गीत गांई मिली स्थान ना त,
डांटी के भगादी सरकार
अपना मतारी के चरणिया पखारल जाव,
जेकरा के जाने संसार
भोजपुरी भाषा के तमासा जनि बनाव लोग,
हाथ जोरी करिला गोहार
डा राजेन्द्र चन्द्रशेखर बोललन बोलिया
जेकरा पर भारत के श्रृंगार
अपना मतारी के चरणिया पखारल जाव,
जेकरा के जाने संसार ——–

Related posts

गढ़वा:जिला नियोजन पदाधिकारी ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

पटना: पारंपरिक लोकगीत पुस्तक का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

*पंडित बिरजू महाराज के जयंती पर रांची में स्वर लय ताल की अनुगूंज*

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी की योगा टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण।

rktvnews

Leave a Comment