RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा स्टेशन पर कुंभ तीर्थयात्रियों के सहयोग में लगे रेडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फ़रवरी।विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल प्रयागराज में महाकुंभ स्नान का महापर्व चल रहा है। जहां राष्ट्रीय से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के साधू-संत महात्मा व धार्मिक भावनाओं से जुड़े लोगों का आवागमन हो रहा है।अबतक 50 करोड़ लोगों के प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने की खबर है।अप्रत्याशित भीड़ से सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई है जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव रेलवे व प्लेटफार्म पर पड़ा है।इसी क्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई आरा के द्वारा 20 फरवरी से 26 फरवरी तक आरा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात की गई है।
सचिव डा विभा कुमारी ने बताया की यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या और भीड़ की स्थिति को देखते हुए आरा स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार रेड क्रॉस सोसाइटी से सहयोग की मांग की जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 युवा स्वयंसेवकों को सहयोग में लगाया गया।और
रेलवे पुलिस बल को सहयोग करने के लिए मैडम सुमन कुमारी ,थाना अध्यक्ष रेलवे सुरक्षाबल को सौंप दिया गया। स्वयंसेवक 2 पाली में अपनी सेवा देंगे।इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा प्राथमिक उपचार भी व्यवस्था की गई है तथा वृद्ध और असहाय यात्रियों के लिए दो व्हीलचेयर भी रेल थाना को दिया गया है। स्वयंसेवकों में महाविद्यालय के छात्र, खासकर विद्यार्थी परिषद के स्वयंसेवक अमित कुमार, रितुराज चौधरी, निखिल राज ,शिवाजी पाठक ,रोहित नरेश ,विक्रांत ओझा ,राहुल तिवारी ,चंदन सिंह रितेश उपाध्याय, अनुज कुमार सिंह निखिल सिंह अभय सिंह दिग्विजय कुमार पांडे पवन पांडे रॉकी सिंह सहित रेडक्रास के स्टाफ काफी सक्रिय रहे। यात्रियों को आराम से चढ़ने उतरने भीड़ भाड़ से बचने अलग-अलग लाइन में आने जाने आदि के लिए सहयोग करते रहे और उन्हें गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने में मददगार दिखे।कार्यक्रम में रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी , कोषाध्यक्ष डॉ प्रतीक एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ विजय गुप्ता,दीपक कुमार अकेला डा दिनेश आदि रहे उपस्थित रहे।

Related posts

रक्षा अलंकरण समारोह चरण-II-राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को 52 एवीएसएम, एक बार टू एवीएसएम, तीन यूवाईएसएम और 28 पीवीएसएम प्रदान किए

rktvnews

चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:जनगणना कार्य की निगरानी, सत्यापन और ट्रबल शूटिंग है महत्वपूर्ण कार्य: डीडीसी

rktvnews

उत्तराखण्ड : राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 21वीं पशुधन गणना की तैयारी के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रणनीति बनाने और सशक्त करने के लिए एक व्यापक कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

छात्रों ने बतलाया ईंधन की बचत और स्वास्थ्य के लिए साइकिल की महत्ता को।

rktvnews

Leave a Comment