RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)06 जुलाई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं से अवगत हुए। आगे उन्होंने ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील, परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी, संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू अनुदान) घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली का लाभ मिलना शुरू जयपुर डिस्काॅम में घरेलू उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रारम्भ।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी छात्रावास, गिरिडीह के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर : 27 सितंबर को जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी का होने जा रहा आगाज,डाक अधीक्षक ने साझा की जानकारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं० गोविन्दबल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलिअर्पित की।

rktvnews

राजस्थान गौशालाओ पर सर्वाधिक बजट खर्च करने वाला राज्य- गौपालन मंत्री

rktvnews

भोजपुर: शारदीय खरीफ महा अभियान के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment