RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री का जॉर्जटाउन में गुयाना के राष्ट्रपति ने अगवानी की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुयाना की राजकीय यात्रा पर जॉर्जटाउन पहुंचे। श्री मोदी 20 से 21 नवंबर 2024 तक गुयाना की यात्रा पर रहेंगे। यह 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा है। एक विशेष सद्भावना के रूप में, हवाई अड्डे पर श्री मोदी के आगमन पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क एंथनी फिलिप्स ने गर्मजोशी से उनकी अगवानी की और फिर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में गुयाना सरकार के एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे।
होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत गुयाना के राष्ट्रपति अली के साथ-साथ बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली और ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल ने किया। इसके अलावा, गुयाना के कई कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय और भारत-गुयाना प्रवासी समुदाय की ओर से जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से लेकर होटल में स्वागत के दौरान गुयाना सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था। भारत-गुयाना की घनिष्ठ मित्रता के प्रमाण के रूप में जॉर्जटाउन के मेयर ने प्रधानमंत्री मोदी को “जॉर्जटाउन शहर की चाबी” सौंपी।

Related posts

महिला कारीगरों ने केवीआईसी के अध्यक्ष के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

rktvnews

प्रत्येक गुरुवार को आरा में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल।

rktvnews

खेल राज्यमंत्री ने हिंडोली में जन सुनवाई कर सुनी समस्याएं, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

rktvnews

शराब माफियाओं की शामत आई😫 रेल थाने ने की है कड़ाई।

rktvnews

मोदी सरकार का अंतरिम बजट वर्ष 24-25 का योजना विहीन बजट-दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment