RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार की जनता की भावनाओं की कदर करने वालों के साथ करेंगे गठबंधन: पशुपति पारस

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 फ़रवरी। बुधवार को स्थानीय नागरिक प्राचारिणी सभागार में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता रालोजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के द्वारा किया गया। संचालन प्रदेश महासचिव कुंदन सिंह के द्वारा किया गया सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन करता पूर्व मंत्री पशुपति पारस के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, रालोजपा के युवा नेता यशराज पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष रालोजपा तेज नारायण यादव, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दाहा, प्रमोद सिंह राष्ट्रीय महासचिव, श्रवण अग्रवाल रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, आकाश कुमार यादव , राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र रालोजपा , दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव अंबिका प्रसाद बिनु एवं प्रदेश प्रधान महासचिव केशव सिंह, प्रदेश महासचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव वीरेश्वर सिंह, युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रालोजपा महताब आलम, आदि सभी लोगों ने मंच को साझा किया।
पशुपति पारस ने कहा है कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर पटना में एक रैली निकलेगी और 15 तारीख को संसदीय पार्लियामेंट बोर्ड और विधानसभा बोर्ड की बैठक होगी उसके बाद निर्णय लिया जाएगा की किस पार्टी के साथ गठबंधन हो उन्होंने कहा कि हम उन्हीं के साथ जाएंगे जो बिहार की जनता की भावनाओं को कद्र करेगा उनके सम्मान उनके कष्ट को दूर करेगा।पशुपति पारस ने ये भी कहा कि बिहार में दलित और महादलित के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पासी जाती का अधिकार समाप्त कर दिया गया। दफ़ादार चौकीदार का पूर्व से चला आ रहा अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय लोजपा जबतक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तक आंदोलन जारी रखेगा। हम जेल भी जाने के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राजा ने कहा मेरा गठबंधन बिहार की जनता के साथ हैं । 50 से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभा को संबोधित करने वालों में दलित सेना के मिथलेश पासवान, कृष्णनंदन ओझा, विजय सिंह, श्याम मिश्रा, सुरेंद्र पासवान, गणेश शर्मा, विजय चौहान, रंजीत कुमार, विकेश विधाता, आरती देवी, मंतीष पासवान, हरिकृष्ण पासवान, आशुतोष बाबा, सोनू कुमार, विकास कुमार, चंद्रशेखर क्रांतिकारी , शिवजी सिंह मुखिया , रवि खरवार, रोहित चंद्रवंशी, विवेक सिंह, सोनू कुमार, धनजी चंद्रवशी, सुनील पाल, नितिन सिंह, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश विधाता ने दी।

Related posts

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल हुए।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:धान की रोपनी में किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी।

rktvnews

कपिवा ने क्लिनिकल केयर में कदम रखा, आयुर्वेद क्लीनिक के ज़रिए एडहेरेंस-आधारित ट्रीटमेंट मॉडल बनाए।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद् के 15वें सम्मेलन का शुभारंभ।

rktvnews

लखनऊ:”आखर” का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मतदान करने वाले ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी:डा रामाशंकर प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment