
RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)15 जून।पटना में शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरा के चिकित्सक डॉ. अबसार अहमद को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एचआईवी एवं सिफलिस के उर्ध्वाधर संरक्षण के उन्मूलन हेतु यह प्रमाण पत्र दिया गया।

बता दे की पूर्व में भी उन्हें विभिन्न संगठनों द्वारा बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। डॉक्टर अबसार अहमद संचारी रोग पदाधिकारी ,भोजपुर के सम्मानित होने पर जिले के कई चिकित्सकों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
