RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

दरभंगा:डुमरा हवाई अड्डा मैदान में लगा स्टेट हैंडलम एक्सपो।

दरभंगा/बिहार 8 अक्टूबर।NHDP योजना अंतर्गत वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा स्टेट हैंडलूम एक्सपो सीतामढ़ी में 6अक्तूबर से 19अक्तूबर तक डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित किया गया है। स्टेट हैंडलूम एक्सपो में विभिन्न राज्यों के हैंडलूम एवं सिल्क वस्त्रों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की जा रही है। इसमें खादी वस्त्रों का स्टॉल ,हैंडीक्राफ्ट का स्टॉल, कश्मीर का ऊनी शॉल, बंगाल की तांत की साड़ी , भागलपुरी सिल्क के कपड़े ,बनारस की साड़ियां इत्यादि के स्टाल लगाए गए हैं। आज देर शाम जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा हैंडलूम एक्सपो का विजिट किया गया। वे सभी स्टॉल पर गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हैंडलूम एक्सपो के आयोजन से बुनकरों को लोकल बाजार उपलब्ध होता है। साथ ही बुनकरों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। कहा कि हस्तकरघा क्षेत्र हमारे देश की समृद्ध और विभिन्न सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी का दायित्व है कि हम इन्हें बेहतर मार्केट दें।

Related posts

कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने गीद्धा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रतिमाह बैठक के दिए निर्देश।

rktvnews

देवघर:जल महोत्सव के तहत आयोजित जल अर्पण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

चतरा:ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चतरा में बड़ा कदम।

rktvnews

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्रयोगशाला प्रभारी प्रमोद कुमार के अ.ग्रहण पर विदाई समारोह।

rktvnews

Leave a Comment