RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नवनिर्वाचित संसद सुदामा प्रसाद ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार,कृषि के विकास सहित रोजगार सृजन की कही बात।

आर्थिक संसाधनों की मजबूती के साथ विकास के सभी संसाधन होंगे विकसित : सांसद

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।इंडिया गठबंधन, तरारी विधायक, माले के नवनिर्वाचित सांसद का. सुदामा प्रसाद ने अपनी जीत पर सभी मतदाताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इन्होंने कहा कि मतदाताओं के प्यार और आशीर्वाद से, सबके सहयोग से मुझे इतनी शानदार जीत मिली है। जिसके लिए मैं सबका आभारी भी हूं ।इन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र कृषि पर आधारित है। इससे संबंधित सारे कार्यौ पर विशेष ध्यान रहेगा।इन्हीं कार्यों के माध्यम से जिले में रोजगार के व्यापक संसाधन जुटाए जाएंगे। कृषि का विकास, खेती आधारित कल कारखाने और उत्पादन पर विशेष फोकस रहेगा ।छात्र ,युवा, नौजवान ,ग्रामीण ,गरीब सबके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी । आर्थिक संसाधन मजबूत किए जाएंगे। विकास के सभी संसाधन विकसित किए जाएंगे ताकि हमारे जिले का सर्वांगीण विकास हो यही मेरी प्राथमिकता है। एक बार मैं पुनः सभी मतदाताओं के प्रति हृदय से बधाई शुभकामना और आभार व्यक्त करता हूं।

Related posts

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो पहुंचे जीएल पब्लिक स्कूल कनीना।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

rktvnews

राजस्थान:सिंधी भाषा का सिलेबस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया जाएगा -विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने अहिरौली पंचायत में कार्टून पैकेजिंग एवं प्रखंड डुमराव अंतर्गत उद्यान विभाग संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान पर मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 26 सितंबर को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment