RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्यपाल ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजवाड़िया का किया लोकार्पण,अनीमिया जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 फरवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के पुखराज सांखला राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजवाड़िया का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने टीकाकरण कक्ष, निःशुल्क दवा वितरण कक्ष,पर्ची वितरण कक्ष, एनीमिया कक्ष, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड का अवलोकन किया। श्री बागडे ने अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं माइनर ऑपरेशन थिएटर, टीकाकरण कक्ष, लैब, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर उपस्थित कार्मिकों से संवाद किया ।
श्री बागडे ने एनीमिया मुक्त राजस्थान से लाभान्वित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं, आशा सहयोगिनी और एएनएम से संवाद किया।

‘गांव री हथाई’ पोस्टर का विमोचन

राज्यपाल ने ‘गांव री हथाई’ पोस्टर का भी विमोचन किया। पोस्टर में एनीमिया के उपचार और लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी है। इस दौरान राज्यपाल ने एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को एनीमिया उपचार किट का वितरण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ पृथ्वीराज भी उपस्थित रहे।

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी देखी, किसानों से संवाद किया

राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय किसानों से संवाद किया। राज्यपाल ने गांव में फार्म में वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर और कृषि उत्पादों के लिए पारंपरिक तरीकों से अधिक उपज के बारे में भी किसानों से संवाद किया।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए,पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया पकरीबरावां प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी रक्षा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए डेफकनेक्ट 2024 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:बाबा गणिनाथ पूजा जयंती समारोह के साथ खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : सीओ ने किया बाढ क्षेत्र व राहत व्यवस्था का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment