RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए,पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)17 जून।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। यहां वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्व. नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. श्री नरेश चंद्र साय जी मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं यह हमारे लिए दुःखद क्षण है। इस दुःख की घड़ी में मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। स्व. नरेश चंद्र जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष थे। जनप्रिय नेता स्व. श्री नरेश जी क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहते थे। उल्लेखनीय है कि विगत 06 जून को नरेश चंद्र साय का निधन हो गया था।

Related posts

भोजपुर: पीयूष के NDA में सफलता पर माले नेता अमित ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:मृदंगवादक बाबू ललन जी को “भारत रत्न” देने की उठी मांग।

rktvnews

दुमका:महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बागपत:मिशन रोजगार के अंतर्गत बागपत में 4 सहायक शोध अधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

rktvnews

सीवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने जनसुविधाओं के मद्देनजर सिवान से पटना के लिए प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन की रेलवे मंत्रालय से की मांग।

rktvnews

बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग को बुलंद कर रहा क्षेत्र का एकमात्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म बुंदेलखंड 24×7

rktvnews

Leave a Comment