RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वाइस एडमिरल केके नैय्यर स्मारक व्याख्यान 2025

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 फ़रवरी।वाइस एडमिरल केके नैयर मेमोरियल व्याख्यान का 2025 संस्करण 14 फरवरी, 2025 को आयोजित किया गया, जो नेशनल मेरीटाइम फाउंडेशन (एनएमएफ) के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम वाइस एडमिरल के.के. नैयर की चिरस्थायी विरासत का स्मरण कराता है, जिनकी दूरदर्शिता एवं बौद्धिक दृढ़ता ने नेशनल मेरीटाइम फाउंडेशन को समुद्री विचार और नीति वकालत के लिए एक प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित किया।
वाइस एडमिरल नैयर न केवल एक कुशल नौसेना अधिकारी थे, बल्कि अद्वितीय दूरदर्शिता वाले रणनीतिक विचारक भी थे। उन्होंने भारत की समुद्री अज्ञानता को दूर करने और एक मजबूत समुद्री चेतना को पोषित करने की दिशा में प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनएमएफ के संस्थापक-अध्यक्ष के रूप में और विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (वीआईएफ) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडमिरल नैयर का योगदान भारत में समुद्री एवं रणनीतिक विचारों के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
कार्यक्रम की शुरुआत नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (सेवानिवृत्त) तथा एनएमएफ के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण से हुई। इसके बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल केके नैयर की विरासत के महत्व तथा देश के विकास में समुद्री चेतना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एडमिरल केके नैयर ने एक व्यावहारिक भाषण दिया। नौसेना प्रमुख ने भारत के प्रमुख मेरीटाइम थिंक टैंक के रूप मेंनेशनल मेरीटाइम फाउंडेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो राष्ट्र के विकास व सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मुद्दों के अध्ययन तथा वकालत के लिए समर्पित है, जो अपने शोध, प्रकाशनों एवं नीति सिफारिशों के माध्यम से राष्ट्र की आकांक्षाओं के अनुरूप भारत के समुद्री भविष्य को आकार देता है। उन्होंने स्थिर और सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया, जिसका उदाहरण इसके चल रहे समुद्री सुरक्षा मिशन तथा बढ़ता हुआ क्षेत्रीय सहयोग है। नौसेना प्रमुख ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से भारत की समुद्री क्षमताओं और रणनीतिक दृष्टि को मजबूत करने के लिए वाइस एडमिरल नैयर की विरासत का सम्मान करने का आह्वान किया।
नौसेना प्रमुख के संबोधन के बाद भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ‘वाइस एडमिरल के.के. नैयर स्मारक व्याख्यान’ दिया। अपनी राजनीतिज्ञता और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रसिद्ध श्री कोविंद का व्याख्यान “भारत में समुद्री चेतना बढ़ाना: राष्ट्रीय समृद्धि और सुरक्षा के लिए एक रणनीतिक अनिवार्यता” विषय पर केंद्रित था। उनके संबोधन में वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की भारत की आकांक्षाओं को साकार करने में समुद्री क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
अपने भाषण में श्री कोविंद ने वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत के समुद्री संसाधनों, व्यापार मार्गों और रणनीतिक स्थिति के महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने आर्थिक विकास को बढ़ाने, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक अग्रणी शक्ति के रूप में भारत की स्थिति को सशक्त बनाने के लिए एक मजबूत समुद्री संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में भारतीय रक्षा बलों के वरिष्ठ सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी, राजनयिक समुदाय के सदस्य, प्रख्यात शिक्षाविद्, रणनीतिक विशेषज्ञ और दिवंगत वाइस एडमिरल के.के. नैयर के करीबी मित्र तथा परिवार के सदस्य शामिल हुए।
नेशनल मेरीटाइम फाउंडेशन समुद्री जागरूकता को बढ़ावा देने, सूचित नीति निर्माण को बढ़ावा देने और भारत के समुद्री क्षेत्र में सतत विकास की वकालत करके एडमिरल नैयर की विरासत को आगे बढ़ा रहा है।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

बक्सर:दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान NCC कैडेटों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कराया गया अवगत।

rktvnews

बागपत:एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करे नागरिक, मजबूत लोकतंत्र की शुरुआत आपसे: जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: राज्यस्तरीय जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में भोजपुर ने पूर्णिया को रौंद क्वाटर फाइनल में बनाई जगह।

rktvnews

पटना: मतदान के दिन मतदान हेतु RAPIDO की सेवाएं होंगी मुफ्त।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम के विदेश एवं विदेश व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, उद्योग जगत के दिग्गजों से भी बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment