RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी रक्षा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए डेफकनेक्ट 2024 का उद्घाटन करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 मार्च।स्वदेशी नवाचार को प्रोत्साहन देने और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए साझेदारी को सुगम बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के तत्वावधान में रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार- रक्षा नवाचार संगठन (आईडीईएक्स-डीआईओ) डेफकनेक्ट का आयोजन 04 मार्च, 2024 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा।
डेफकनेक्ट 2024 देश के रक्षा नवाचार परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है, जो सशस्त्र बलों, रक्षा उद्योग के नेताओं, स्टार्ट-अप, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं सहित प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर प्रस्तुत करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अर्थपूर्ण जुड़ाव को बढ़ावा देना, अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करना है और यह रक्षा क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक परिवर्तित मंच के रूप में कार्य करने को तैयार है। यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में भारत के अग्रणी उद्योगों से बड़ी संख्या में नवप्रवर्तकों और निवेशकों कोआकर्षित करेगा।
रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स) ढांचा सैन्य कर्मियों को सह-विकास मॉडल में नवप्रवर्तकों के साथ कार्य करने की अनुमति प्रदान करता है। वे अंतिम उपभोगकर्ता, नोडल और डोमेन विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। यह सहयोग अंतिम उपयोगकर्ता की विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि से लाभान्वित नवाचार को दिशा-निर्देश देने और वर्तमान मंच की प्रगति को सुचारू रूप से एकीकृत करने में सहयोग करता है।
अभी तक, रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स)ने डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज (डीआईएससी) के 10 राउंड और ओपन चैलेंज (ओसी) के 11 राउंड लॉन्च किए हैं, जिसमें ट्राई-सर्विसेज, डिफेंस स्पेसएजेंसी, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारतीय तटरक्षक बल, सीमा सड़क संगठन और अन्य एजेंसियों के व्यक्तिगत इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप्स से 9,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह कार्यक्रम आगामी 08 मार्च, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व ‘महिलाएं परिवर्तन की चालक के रूप में’विषय पर एक अखिल महिला पैनल चर्चा के आयोजन का साक्षी भी रहेगा।
रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स)विजेताओं द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन सभी आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। यह रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स)स्टार्ट-अप से मिलने और उनकी नवाचार तकनीकों को जानने का एक विशिष्ट अवसर प्रदान करेगा।
वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लॉन्च किये गये रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स), अनिवार्य रूप से रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में विभिन्न हितधारकों के लिए एक एकीकृत मंच प्रस्तुत करता है। यह इस विशिष्ट क्षेत्र में प्रौद्योगिकी विकास और संभावित सहयोग केनिरीक्षण हेतु एक छत्र संगठन की तरह कार्य करता है।

Related posts

हमारी लड़ाई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गणेश जी को दूध पिलाने वालों से है: अखिलेश प्रसाद सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु मैपिंग कार्य के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मैसूर में सुत्तूर मठ में आयोजित समारोह में शामिल हुए

rktvnews

दिल्ली से राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना हुई पैलेस ऑन व्हील्स,राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे यात्री।

rktvnews

प्रो रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ अम्बेडकरकेन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के बोर्ड ऑव पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज़ ( हिन्दी) के सदस्य नामित।

rktvnews

समृद्धि होटल के रेस्टोरेंट का हुआ उदघाटन!कम लागत में जनपदवासियों को अत्यधिक सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

Leave a Comment