RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम ने किया पकरीबरावां प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)12 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय पकरीबरावां एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पकरीबरावां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड परिसर में तीन कमरे अनाधिकृत रूप से बंद पाया गया। इस संबंध में उन्होंने अंचलाधिकारी पकरीबरावां को निर्देश दिया कि 24 घंटे के अन्दर इन कमरों को खाली कराकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सुपूर्द करें। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजु कुमारी क्षति पूर्ति अवकाश का आवेदन व्हाट्सऐप पर भेजकर कई दिनों से अनुपस्थित थे। जिसपर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण की मांग कर वेतन बंद करने का निर्देश दिये एवं विभाग को प्रतिवेदन करने का भी निर्देश विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा को दिया। प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कई स्थानीय के द्वारा शिकायतों को सुनें एवं इस संबंध में उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय दिवस को तय कर सूचना पट्ट पर बड़े-बड़े अक्षरों में प्रकाशित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अंचल कार्यालय में अपने कार्य दिवस के अनुरूप उपस्थित होकर आम जनता के सभी कागजातों से संबंधित कार्याें का सम्पादन करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पकरीबरावां का औचक निरीक्षण किया गया। आज उन्होंने दवा वितरण काउंटर, ओपीडी रूम, शौचालय, बिजली आदि का निरीक्षण किए। निरीक्षण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से कई एएनएम, जीएनएम, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाये गए, जिसपर जिलाधिकारी ने उन सभी कर्मी को स्पष्टीकरण के साथ वेतन बंद करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने कार्य स्थल से अनुपस्थित पाये गए एवं उपस्थिति पंजी में कई दिनों से उपस्थिति दर्ज नहीं पायी कई जिसपर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए वेतन बंद करने का निर्देश दिया।

Related posts

आरा की वर्षा खान को वाराणसी में किया जायेगा सम्मानित!महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में योगदान के लिए दिया जा रहा सम्मान।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में सीएसआईआर-आईआईआईएम द्वारा आयोजित 2 दिवसीय ‘स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:युवा दिवस पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित,प्रतिभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन!झारखण्ड की परंपराओं, संघर्षों और इतिहास जानने का अवसर देगा फिल्म फेस्टिवल।

rktvnews

भोजपुर:मां की खिदमत करने वालों को अल्लाह जन्नत अदा करेगा:हाफिज अमजद राजा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा।

rktvnews

Leave a Comment