RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अमीरकी सरकार द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार के खिलाफ़ AISA और RYA का विरोध प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 फ़रवरी।अमीरकी सरकार द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार के खिलाफ़ AISA और RYA ने आरा शहर में विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी और संचालन आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा ने किया।
प्रदर्शन आरा करमन टोला शहीदे आजम भगत सिंह के मूर्ती से शुरु हुआ जो शहर के विभिन मार्गो से होते हुए बाबा साहेब डॉ आंबेडकर के मूर्ती के पास पहुंचा और वही पर विरोध सभा आयोजित की गई,सभा को सम्बोधीत करते हुए अगिआव के विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा की मोदी सरकार अमेरिका के समक्ष देश के स्वाभिमान, आजादी और संप्रुभता को गिरवी रख दिया है और उसके सामने घुटने टेककर पूरे देश को शर्मसार किया है।5 फरवरी को जब दिल्ली में चुनाव हो रहे थे और मोदी जी डुबकी लगा रहे थे, उसी दिन एक अत्यंत शर्मनाक घटना घटी। एक अमेरिकी मिलिट्री जहाज में 104 भारतीय नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, सभी को अपराधियों और गुलामों की तरह 40-40 घंटे की यात्रा कराकर अमृतसर में उतारा गया। उस जहाज में मात्र एक शौचालय था और सभी यात्रियों के हाथ-पैर बांध दिए गए थे। इससे भी शर्मनाक यह कि भारत सरकार के विदेश मंत्री इस घटना को सही ठहरा रहे हैं और अमेरिका के कानून के पक्ष की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा कि यह हमारे देश के लिए अपमानजनक है। वहीं, कोलंबिया के राष्ट्रपति ने अमेरिका द्वारा भेजे गए मिलिट्री जहाज को उतारने की अनुमति नहीं दी और अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विमान भेजा।
विरोध प्रदर्शन मे आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार, माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, आइसा जिला अध्यक्ष सुशील यादव,विशाल कुमार, अप्पू यादव, जयशंकर प्रसाद, अभय सिंह,अखिलेश गुप्ता, धीरेन्द्र आर्यन,साहिल अरोरा, सागर पासवान, राजेश कुमार, अनूप कुमार, अजीत कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:गांधीसागर अभयारण्य की जलवायु चीतों के लिए अनुकूल, 20 अप्रैल को छोड़े जाएंगे चीते : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भागलपुर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए मोबाइल पा लोगो के चेहरे पर आई मुस्कान 😊

rktvnews

पटना: डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना अन्तर्गत स्थापित मेसर्स सिद्धार्थ एंटरप्राइजेज का स्थल निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment