
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अक्टूबर।बुधवार को सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का 155 वीं और सादगी ईमानदारी के प्रतिक हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव पर डिवाइन मिशन पब्लिक स्कूल, सपना सिनेमा रोड, शीतल टोला आरा से विद्यात्यय के निर्देशक विजय कुमार, प्रधानाचार्या खुशबू कुमारी, शिक्षक, शिक्षिका रितेश कुमार, मुकेश कुमार, सोनी, रीमा, छात्र-छात्राओं के सहयोग से प्रभात-कैरी शीतल होला, जेल रोड, महादेवा रोड से चलते हुए सदर अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता गाँधी के प्रतिमा स्थल पर समापन करते हुए गाँधी जी और बाल बहादूर शास्त्री जी का संदेश पूरे जिलावासियों को दिया गया। माल्यार्पण पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज (S.P), अनुपमा सिंह डीडीसी, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, हाकिम प्रसाद और अन्य उपस्थित रहे ।राजेन्द्र प्रसाद सिंह (संयोजक) गरीब चेतना मंच, द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात स्कूल के बच्चो, शिक्षको, प्रधानाचार्य, निर्देशक सभी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
