RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 17 मई।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित एन0आई0सी0 कक्ष में की गई। उक्त बैठक में ए0के0 जॉय, सामान्य प्रेक्षक, विशाल प्रताप सिंह, व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा भाग लिया गया।
बक्सर जिले के लिए अंतिम एकीकृत मतदाता सूची दिनांक 15.05.2024 को मुद्रित कर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दी गई है। डाक मतपत्र के माध्यम से सम्पन्न होने के बाद मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार की जायेगी। वोटर ऑन स्लिप की छपाई हो चुकी है एवं बी0एल0ओ0 द्वारा इसका वितरण किया जा रहा है। बी0एल0ओ0 द्वारा मतदान केन्द्रवार एएसडी सूची तैयार की जा रही है, जिसे प्रत्येक पीठासीन पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
निर्वाचन आयोग, बिहार पटना से 1,98,000 मतदाता मार्गदर्शिका की प्रति उपलब्ध करायी गयी है। मतदाता मार्गदर्शिका की एक प्रति दी जा रही है। बी0एल0ओ0 द्वारा प्रत्येक परिवार को वितरित किया गया। ईपीआईसी को हर सप्ताह डाउनलोड किया जा रहा है एवं मुद्रण के लिए संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध कराया जा रहा है एवं इसका वितरण डाकघर के माध्यम से समय पर किया जा रहा है।
स्ट्रांग रूम जहाँ ई0वी0एम0-वी0वी0पैट0 रखे गए हैं तथा मतगणना केन्द्रों की सुरक्षा के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। ससमय पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। प्रत्येक सेक्टर पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं एक सेक्शन बल की प्रतिनियुक्त किया जायेगा। बाजार समिति के स्ट्रांग रूम में पोल्ड ई0वी0एम0 एवं अनपोल्ड ई0वी0एम0/रिर्जव ई0वी0एम0 को पुरानी गोदाम प्रखण्ड परिसर बक्सर सदर में रखा जाएगा।
17.05.2024 को अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे। मतपत्र की छपाई सरस्वती प्रेस कोलकता से की जाएगी। जिसके लिए अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। आदर्श आचार संहिता, उडनदस्ता, स्टैटिक निगरानी दल, उत्पाद शुल्क दल, मल्टी एजेसी टीम, सीमा जाँच चौकियाँ काम कर रही है एवं प्रतिदिन रिपोर्टिंग कर रही है।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कॉल सेंटर नम्बर 1950 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रेस नोट के बाद से कुल 717 कॉल प्राप्त हुई है। चिन्हित सभी 504 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही विभिन्न चेक पोस्ट पर कुल 34 सी0सी0टी0वी0 कैमरा अधिष्ठापित किये गये है। 1950 मतदाता हेल्प लाईन 24X7 क्रियाशील है।
डाक मतपत्र प्राप्त करने हेतु समुचित प्रबंधन की व्यवस्था की गई है एवं इसके लिए एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी को नामित किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम पर दो स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। हर मतगणना टेबल पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतगणना केन्द्रों के अंदर एवं बाहर समुचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जायेगी।

Related posts

विद्युत करंट के चपेट में आने से मृत विद्या चौधरी के परिजनों को दी गई सहायता राशि।

rktvnews

चिकित्सक आत्मीय भाव से मरीजों का इलाज करें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक नीरज कुमार पासवान की पांचवी पुण्य तिथि पर कंबल वितरित।

rktvnews

गिरते पुल, ढहती ज़िम्मेदारियाँ: बुनियादी ढांचे की सड़न और सुधार की ज़रूरत।

rktvnews

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।30 मार्च व 01 अप्रैल के दौरान बिजली चमकने के साथ हो सकती है ओलावृष्टि।हवा की गति रहेगी तेज।

rktvnews

भोजपुर के आरा में भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद मीना सिंह ने फहराया भाजपा झंडा ।

rktvnews

Leave a Comment