
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 फ़रवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा ब्लॉक रोड, आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार ईवीएम/वीवीपैट के भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा से संबंधित सभी निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (अग्निशमन) एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी (EVM वेयरहाउस) उपस्थित थे।
