RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 सितंबर।जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने आज वशिष्ठ नगर जोरी थाना अंतर्गत ग्राम पोस्तिया के बरवा टोला में छापामारी कर अनिल यादव के घर संचालित अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया।

छापामारी के दौरान पता चला कि आरोपी अपने सहयोगियों की मदद से स्पिरिट में कैरेमल एवं एसेंस मिलाकर नकली विदेशी शराब तैयार कर रहा था। तैयार शराब को ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलों में भरकर नकली लेबल एवं होलोग्राम लगाकर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

मौके से 600 बोतल नकली विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 227.250 लीटर है, 30 लीटर स्पिरिट और एक मारुति स्विफ्ट कार बरामद की गई।

उल्लेखनीय है कि उत्पाद विभाग ने इससे पहले भी 16 अप्रैल 2026 को इसी स्थान पर छापामारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया था। उस कार्रवाई में 600 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई थी तथा अनिल यादव समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

वर्तमान कार्रवाई के दौरान घटना में संलिप्त आरोपी राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अनिल यादव घटनास्थल से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।
मामले में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अधीक्षक उत्पाद, चतरा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। आगामी गणेश पूजा एवं करमा पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सघन छापामारी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

छापामारी दल में अभिषेक आनंद, अवर निरीक्षक उत्पाद, उत्पाद आरक्षी, गृहरक्षक बल, महिला गृहरक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर:मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय देवकुली के सभी छः बीएलओ को पाया अनुपस्थित! कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश।

rktvnews

बेंगलुरु की छाया एम. वी. ने जीता एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14 में ‘स्पेल मास्टर ऑफ इंडिया’ का खिताब।

rktvnews

शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिकल सेल रोग के साथ 2047 के बाद कोई बच्चा जन्म नहीं ले : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment