RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन।

मुस्कान, पीआर 24×7\22 नवंबर।कंपनी के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) अपनी 4,830 मेगावाट की ऑपरेशनल सोलर कैपेसिटी के लिए रोबोटिक सोलर टेक्नोलॉजी स्थापित करेगी, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी। बयान में अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह के हवाले से कहा गया है कि अदाणी ग्रीन के पास 8.4 गीगावॉट क्षमता के साथ भारत में सबसे बड़ा ऑपरेटिंग रिन्यूएबल पोर्टफोलियो मौजूद है।
कंपनी ने कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) अपनी 4,830 मेगावाट की ऑपरेशनल सोलर कैपेसिटी के लिए रोबोटिक क्लीनिंग टेक्नोलॉजी स्थापित करेगी, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी। एजीईएल ने एक बयान में कहा कि, वर्तमान में, इसकी ऑपरेशनल 7,043 मेगावाट सोलर और हाइब्रिड क्षमता में से 2,070 मेगावाट या 30 प्रतिशत, को रोबोटिक क्लीनिंग टेक्नोलॉजी द्वारा कवर किया गया है, जो सालाना 283 मिलियन लीटर पानी का संरक्षण करता है। बयान में कहा गया है कि संपूर्ण 7,043 मेगावाट ऑपरेशनल कैपेसिटी के लिए रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को तैनात करने से सालाना लगभग 880 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी।
एजीईएल सोलर मॉड्यूल्स के रखरखाव के लिए पानी की खपत को कम करने की दृष्टि से एक वाटर-फ्री रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम तैयार कर रहा है।
एजीईएल ने इसे अपने ऑपरेशनल सोलर, हाइब्रिड साइटों (हाइब्रिड की सोलर कैपेसिटी) और अपनी भविष्य की परियोजनाओं में लागू करने की योजना बनाई है, खासकर राजस्थान और गुजरात के कच्छ जैसे सूखे और वर्षाहीन क्षेत्रों में, जहां रिन्यूएबल जल स्रोत बहुत दुर्लभ हैं।
कंपनी के अनुसार, ”एजीईएल के सोलर पोर्टफोलियो का 4,830 मेगावाट आने वाले समय में संचयी रूप से रोबोटिक क्लीनिंग द्वारा कवर किया जाएगा, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी की बचत होगी। इससे सोलर मॉड्यूल रखरखाव के लिए पानी का उपयोग पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा।
कंपनी का कहना है कि “भारत के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों के अनुरूप, हम 2030 तक 45 गीगावॉट से अधिक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अदाणी ग्रीन के पास 8.4 गीगावॉट क्षमता के साथ भारत में सबसे बड़ा ऑपरेटिंग रिन्यूएबल पोर्टफोलियो बना हुआ है। बयान में अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह के हवाले से कहा गया कि,”हम अपनी विकास क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं क्योंकि हम अपने विकास के अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं।”

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने किया एक ट्रक शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर:लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम : सिविल सर्जन

rktvnews

राजस्थान:कैंसर के सुलभ एवं सस्ते उपचार के लिए तैयार होगा रोडमैप।

rktvnews

सेल ने वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड रविवार 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

स्वीप बागपत एप से जिले के मतदाता होंगे सशक्त, एक क्लिक पर मिलेगी जरूरी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment