RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेल में बन रही है अच्छी संभावना: मुख्यमंत्री

रायपुर/छत्तीसगढ़ 10 फरवरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार शाम भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर आजिंक्य रहाणे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। इस दौरान क्रिकेट और बाकी विषयों पर भी औपचारिक चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट में अच्छी संभावना बन रही है। रहाणे ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।
क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 के तहत मुंबई बनाम छत्तीसगढ़ का मुकाबला चल रहा है। वे मुंबई रणजी टीम के कैप्टन हैं। उन्होंने बताया की नवा रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम काफी अच्छा हैं। यहां पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर अंतरराष्ट्रीय मैच होने का अलग प्रभाव पड़ा है। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का एक अच्छा वातावरण होने से अब यहां पर नए खिलाड़ी भी उभर कर सामने आ रहे हैं। श्री रहाणे ने कहा कि यहां के प्रतिभावान खिलाडियों के सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने रहाणे को बेल मेटल से निर्मित मूर्ति और शॉल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। रहाणे ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक मुंबई रणजी टीम का टी-शर्ट और अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिवद्वय पी. दयानन्द और बसवराजू एस. भी मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू अनुदान) घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली का लाभ मिलना शुरू जयपुर डिस्काॅम में घरेलू उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रारम्भ।

rktvnews

आईएनएस सुजाता मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा।

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय रग्बी फुटबॉल (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम को जमुई किया गया रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 नवंबर 24

rktvnews

सशस्त्र बलों को आज के लगातार विकसित हो रहे बहु-क्षेत्रीय वातावरण में संयुक्त रूप से काम करना चाहिए और भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

भोजपुर:भकुरा पंचायत सहित कई अन्य गांवों में “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment