RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 जनवरी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को डैशबोर्ड के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से जुड़े डाटा को समय पर अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि योजनाओं का क्रियान्वयन सटीक और पारदर्शी हो। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचना का नियमित निरीक्षण करें और समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के साथ बैठक की और सम्बंधित परियोजना को गुणवत्ता के साथ पूण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कार्य की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभाग से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्धता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Related posts

श्राद्धकर्म के मौके पर स्व.नवल किशोर प्रसाद को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

rktvnews

बेतिया:पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को अविलंब पूर्ण करें बैंकर्स : जिलाधिकारी

rktvnews

पटना:दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा साहित्य सम्मेलन का 44वाँ महाधिवेशन

rktvnews

सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आकार देती हैं पाठ्यपुस्तकें।

rktvnews

भोजपुर: पुस्तकों के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों के बीच बना सकते हैं पुल : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment