RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुस्तकों के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों के बीच बना सकते हैं पुल : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 सितंबर। गुरुवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय, आरा के स्वामी विवेकानंद सभागार में महाविद्यालय के छात्रों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के संयुक्त तथा धन में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में तत्वाधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में स्वामी विवेकानंद सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डॉक्टर आभा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। डॉक्टर आभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कहते थे कि छात्रों को कल्पनाशील होने के साथ-साथ स्वस्थ और आत्मविश्वासी भी होना चाहिए। वे कहते थे कि किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है। पुस्तकें वो साधन हैं, जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों की उज्वल भविष्य की भी कमान की। तत्पश्चात संस्कृति कार्यक्रम में लोक गायक सुभाष राय व उनकी टिम द्वारा अद्भुत प्रस्तुति दी गईजिससे सभी शिक्षक,कर्मचारी वं छात्र झूम उठे,उसके बाद शिक्षकों द्वारा केक काटा गया, तत्पश्चात छात्रों सभी महाविद्यालय के कार्यरत सभी शिक्षक, कर्मचारी का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सभी शिक्षक,कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन कराने में मुख्य रूप से छात्र आदित्य सिंह,राजा,श्लोक, निशांत,सुंदरम,राहुल,उज्वल, सतीश,खुशी, अभिमन्यु, चंदन आदि छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:धर्म की अवधारणा के पीछे कल्याणकारी भावना का जो निहितार्थ होता है ,वही सच्चा राष्ट्रधर्म है: डा.मोहन तिवारी आनंद

rktvnews

‘टीचर्स डे’ पर शेमारू उमंग के शो शमशान चंपा की अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद!

rktvnews

नवादा: आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक।

rktvnews

आजमगढ़:”कोदंड” सिद्ध मंत्रों से अभिमंत्रित धनुष,राम की शक्ति एवं आत्मविश्वास का प्रतीक है:प्रमुख समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 अगस्त 26

rktvnews

Leave a Comment