RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ स्थानीय महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में 6 टीम, कोच के साथ उपस्थित हुए। शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी महंत महादेवानंद महिला कॉलेज कर रहा है।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक महंत महादेवानंद गिरी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और उसके बाद सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन की अध्यक्षा, शतरंज से विशेष लगाव रखने वाली प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने किया। उद्घाटन के उपरांत प्राचार्य ने उपस्थित सभी अतिथियों खिलाड़ियों का स्वागत किया और खेल को गरिमा के अनुरूप खेलने के लिए प्रोत्साहित और मार्गदर्शन भी किया। इन्होंने बताया कि शतरंज एक मानसिक खेल है जिसे हर कोई आसानी से खेल तो सकता है लेकिन जीत के लिए लगातार परिश्रम और एकाग्रता के साथ खेलना पड़ता है। इन्होंने शतरंज के इतिहास को पूरा विस्तार से रखा और बताया कि किस प्रकार विश्वनाथन आनंद, डी गुकेश,वर्ल्ड चैंपियन वर्ल्ड चैंपियन , कोनेरू हंपी आदि किस प्रकार से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने हैं, इनसे सीख लेने की जरूरत है। आप भी इन खिलाड़ियों के पद चिन्हों पर चलकर कोई भी मैच जीत सकते हैं बशर्ते की उनके अनुरूप लगन, मेहनत ,एकाग्रता और जज्बा हो।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पी जी के साथ ही विभिन्न कॉलेज से शतरंज खिलाड़ी आए। जिनमें एच. डी जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, महिला कॉलेज, आरा के साथ ही एस. पी जैन कॉलेज, सासाराम से प्रतिभागी शामिल हुए। सभी कॉलेज से चार-चार प्रतिभागी शामिल किए गए।महिला वर्ग द्वितीय चक्र राज नंदिनी. (5)रीतिका कुमारी (1) को दीपिका कुमारी(. 5)ने अदिति कुमारी (0) को हराया
पुरुष वर्ग द्वितीय चक्र
आयुष कुमार शर्मा(2) ने शुभम सिंह(1) को, समरेश कुमार (2)ने कुमार वैभव (1)को, विष्णु शंकर ओझा (2)ने अभय साह को(0), अमरेश कुमार सिंह (1) ने अंकित कुमार (0) को हराया जबकि अतुल कुमार (1) को बाई मिला।
धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभागाध्यक्ष,पूर्व एनएसएस समन्वयक डॉ. राजीव कुमार ने किया।जब की मंच संचालन डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने किया। उनकी सक्रियता और कार्यक्रमों में सहयोग से हर बार चार चांद लग जाता है । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पीटीआई यशवंत सिंह के साथ कन्हैया सिंह, पवन , मोहम्मद सैफ आदि खेल से जुड़े आगंतुक सम्मिलित हुए। निर्णायक मंडल में बीरेंद्र कुमार उपाध्याय, वेद प्रकाश थे। कार्यक्रम में डॉ सुप्रिया झा, डॉ सादिया हबीब, डॉ मनोज कुमार, डॉ विजय श्री, डॉ राखी सिन्हा, डॉ खुशबू कुमारी, डॉ रजनी नारसरिया, डॉ निवेदिता, डॉ अमरेश, डॉ राजबाला, डॉ सुमैला,डॉ विभा, डॉ सुधा, डॉ रश्मि, डॉ शीला आदि के साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मी और छात्र छात्राएं उपस्थित थे। आज कार्यक्रम का फाइनल और समापन होगा।

Related posts

देवघर:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने AIIMS देवघर का किया भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने ओपी से थाना में अपग्रेडेड गीधा, कृष्णागढ़ , सिंहा और धोबहा थाना का किया उद्घाटन।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

भोजपुर : चौथी सोमवारी पर गुलजार हुए शिवालय,उमङा हुजूम।

rktvnews

गढवा:”विकसित भारत संकल्प यात्रा” एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार” कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे का दो दिवसीय जनपद भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment