RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जोड़किया गांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 12 अगस्त । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोड़किया, हनुमानगढ़, में ग्राम पंचायत जोड़किया के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश सिंह राजावत (सरपंच प्रतिनिधि) ने की तथा उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलवाई। ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम-माटी को नमन-वीरों को वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण, शीला पट्टी, झंडारोहण के साथ राष्ट्रीय गान और पंच प्रण शपथ दिलाई गई। पवन कौशिक (प्रिंसिपल)के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधो का पौधारोपण किया गया। उमेश सिंह राजावत ने बताया कि युवाओं को सफलता के लिए लगन तथा उत्साह से कार्य करना चाहिए तभी यह राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। पवन कौशिक (प्रधानाध्यापक) जी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अन्त में वीरों का वन्दन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित श्रोतागणों का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में रविंद्र सिंह (ग्राम विकास अधिकारी), गुरलाल सिंह,कृष्ण कुमार, माया देवी, नेहरू युवा केन्द्र हनुमानगढ़ से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विजय कुमार, योगेंद्र सिंह , नेहरू युवा मण्डल जोड़किया के युवा साथी एवं ग्राम के नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: बदलों बिहार महाजुटान में जिले से लाखों की संख्या में शामिल होंगे किसान – मजदुर, छात्र नौजवान:सुदामा प्रसाद

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का किया शुभारंभ।

rktvnews

अमेरिका में भी की जा रही है गाय की पूजा।

rktvnews

गिरिडीह :उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : रीना बाबासाहेब कंगाले

rktvnews

भोजपुर:माले के दरभंगा में होने वाले राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन में 205 लोगों ने किया नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment