RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से मिलती है खुशी:सोनाली सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी।पूरा बड़हरा मेरा परिवार और मैं बड़हरा की बेटी हूं और लोगों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रहा है ।इससे बड़ी खुशी मेरे लिए कुछ नहीं है ।उक्त बातें बड़हरा विधानसभा की चर्चित समाज सेविका सोनाली सिंह ने” एक कंबल एक मुस्कान “अभियान के तहत लोगों को कंबल वितरण करते हुए बताया। उन्होंने कहा कि कहीं कड़ाके की ठंड एवं तापमान में लगातार हो रहे गिरावट के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही सोनाली सिंह और युवा सवाज सेवी अमित भारद्वाज के टीम के द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बबुरा पश्चिमी पंचायत के बड़ी दुर्गा भवन शिव मंदिर के पास कंबल वितरण किया गया और बबुरा पूर्वी पंचायत के बिंदटोली में समुदायिक भवन के पास फ़ुहा मे भी लगभग 2000 ग्रामीण के बीच कंबल वितरण किया गया ।वही बबुरा के बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप भी टीम सोनाली सिंह के द्वारा हजारों ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा उनको विरासत में मिली है और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए वह सेवा भाव से काम कर रही है और बड़हरा के लोगों के हर सुख दुख में शामिल रहेंगी ।वही इस ठंड के मौसम में कंबल पाकर लोग काफी खुश दिखे और लोगों ने सोनाली सिंह समेत अन्य लोगों को इसके लिए धन्यवाद दिया। इस कंबल वितरण समारोह में उपस्थित लोगों में संजय जी मुखिया बबुरा पश्चिमी पंचायत, रंजय जी बबुरा पूर्वी पंचायत मुखिया राममेश्वर राम जी बब्लू जी गोलू अमित नंदन सुमन जी जय कुमार पांडे , रामकुमार सिंह, गोविंद कुमार यादव, फूल कुमारी देवी, राजन कुमार सिंह, दीपक कुमार समेत पंचायत के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर योग महोत्सव-2024 -नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर पहली बार आयोजित हो रहा है अनूठा आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:130वां संविधान संशोधन विधेयक संविधान, संघीय ढांचे और संसदीय लोकतंत्र के लिए मौत की घंटी:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर:29 सितंबर से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविका के आंदोलन को भोजपुर जिला के समक्ष प्रदर्शन का भाकपा-माले ने किया समर्थन!

rktvnews

वैशाली:गोरौल में शीघ्र खुलेगा डिग्री कॉलेज,शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम ने आज स्थलीय निरीक्षण के बाद दी अपनी अनुशंसा।

rktvnews

भोजपुर:कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, कोईलवर में सखी वार्ता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment