RKTV NEWS/अनिल सिंह,24अप्रैल।आरा में भोजपुर समेत पूरे बिहार की महिला पर्वेक्षिकाएं 6 दिवसीय हड़ताल पर। विदित हो की समाज कल्याण विभाग के आईसीडीएस निदेशालय अंतर्गत कार्यरत सभी महिला पर्यवेक्षिका और कर्मचारी राज्य संघ के आह्वान पर हड़ताल पर चली गई है।इसका कारण पूर्व के समझौते का समय पर लागू नहीं होना ।सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ और जिला स्तर पर सेवायुक्त एवं ईपीएफ कटौती लंबित समस्या है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संध्या सिंह संयोजक महिला पर्यवेक्षिका संघ ( गोप गुट) ने कहा की यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा जब तक सरकार और विभाग मांगों की पूर्ति नहीं कर देता।कल से सभी महिला पर्यवेक्षिका पटना गर्दानीबाग में धरना कार्यक्रम में रहेंगी।
