RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

रामगढ़:सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत पर गुडविल मिशन विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी, विद्यालय को किया गया सील।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)09 जनवरी।बुधवार को गोला प्रखंड में स्थित गुडविल मिशन विद्यालय, तिरला के बच्चों द्वारा विद्यालय आने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत होने संबंधित मामले में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को मामले की तत्काल जांच करने का निर्देश दिया गया जिसके उपरांत पाया गया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड, राँची द्वारा शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 07.01.2025 से दिनांक 13.01.2025 तक के लिए वर्ग KG से वर्ग 08 तक की कक्षाएँ बंद की गई है इसके बावजूद विद्यालय का संचालन किया जा रहा था जिस पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गोला द्वारा गुडविल मिशन स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध गोला थाना में प्राथमिकी की दर्ज करा दी गई है वहीं जांच में पाया गया कि गुडविल मिशन स्कूल का संचालन बिना किसी मान्यता के किया जा रहा था जिसके उपरांत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार एवं अंचल अधिकारी गोला समरेश प्रसाद भंडारी की उपस्थिति में विद्यालय को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है।

Related posts

भोजपुर:रामनवमी 27 मार्च को, प्रचार रथ हुआ रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 फ़रवरी 25

rktvnews

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शव।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अन्डर 17/19 खेकूद प्रतियोगिता 2023 के आयोजन संबंधी संयुक्त आदेश किए जारी।

rktvnews

भोजपुर में उद्योग विकास को मिलेगी नई गति : महाप्रबंधक निखिल कश्यप

rktvnews

Leave a Comment