RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: धारिक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुलहरिया में आयोजित हुआ मतदाता संवाद।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर। गुरुवार को धारिक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुलहरिया (आरा) में मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के सहायक निदेशक श्री अपूर्व कुमार ने उपस्थित सभी लोगों से आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविकाओं सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अपूर्व कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराया और उन्हें अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाता है, इसलिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए और दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एफएसएसएआई द्वारा की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की; खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में “उल्लेखनीय प्रगति” की सराहना की।

rktvnews

देहरादून:आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में 40 पेटी अवैध इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब किया गया बरामद।

rktvnews

रामास्तुति..! : अनिल कुमार

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के रेवाड़ी में 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

जयपुर:मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में पहल, वरिष्ठ स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर लिए सुझाव, गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग के लिए और सुदृढ़ होगा सिस्टम।

rktvnews

Leave a Comment