
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)03 जनवरी। बक्सर जिले में शीतलहर/ठंड को देखते हुए चौक-चौराहों पर अंशुल अग्रवाल, जिलाधिकारी बक्सर द्वारा असहाय लोगों के बीच बीती रात्रि में कंबल का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय, बक्सर जिला को निर्देश दिया गया कि बढ़ती ठंड के कारण चौक-चौराहों, महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव जलाने का प्रबंध भी कराए। इसके अतिरिक्त कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को रैन बसेरा में आवासन का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी जिलेवासियों से आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा जारी किए गए advisory का पालन करने का अपील किया गया।
