
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जनवरी। साल के प्रथम दिन में पूरा शहर जश्न मना रहा था। लेकिन बाबू बाजार स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। वहीं पर दोस्त की पार्टी में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चली और पूरे होटल मे हड़कंप मच गया, उपस्थित लोग इधर-उधर दौड़ भाग करने लगे और यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। घायल युवक को उनके परिजन सदर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना के लिए रेफर कर दिया। नए साल को देखते हुए परिजनों ने तत्काल प्रसिद्ध सर्जन डॉ विजय गुप्ता से संपर्क कर आर एल मेमोरियल अस्पताल जज कोठी के पास लाया गया। जहां डॉक्टर विजय गुप्ता टीम द्वारा इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। मरीज को एक गोली गर्दन और एक गोली प्राइवेट पार्ट के पास लगी थी।
सर्जन डॉक्टर विजय गुप्ता ने बताया कि गोली निकलने के बाद युवक बेहतर स्थिति में है लेकिन अभी 72 घंटे के लिए प्रिजर्वेशन में रखा गया है। पूरे घटना की पुलिस अपने ढंग से जांच पड़ताल कर रही है जिससे कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
